भारतीय रेड क्रॉस की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

देहरादून। साईं इंस्टीट्यूट राजपुर रोड देहरादून में किया गया। इस अवसर पर रक्त दान शिविर एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा देहरादून द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी सचिव कल्पना बिष्ट एवं पैटर्न डॉ सरफराज हुसैन ने अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा जी द्वारा छात्रों को पौष्टिक आहार एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया डॉ एम एस अंसारी जी द्वारा कहा गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जंग फूड से दूर रहें और अपने देश के मोटे अनाज को ग्रहण करें।

सचिव कल्पना बिष्ट जी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपना कार्य कोरोना काल में बखूबी निभाया 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी जैसी घोषणाओं से हम सभी विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में समझ पाए हैं और आज पुनः विश्व स्वास्थ्य पर वैज्ञानिक सोच पर बात कर रहे हैं हमारा देश वसुदेव कुटुंबकम की धारणा को प्राचीन काल से पहले ही स्थापित कर चुका है।

इस अवसर पर हमारे विशिष्ट अतिथि डॉ सरफराज हुसैन जी द्वारा कहा गया कि संचार के साधनों के बड़ जाने से बिमारियां भी विश्व स्तर की हो गई हैं तथा नशे जैसी समस्या भी विश्व समस्या बन गई है साथ ही मानसिक स्वास्थ्य हम सभी के लिए चुनौती बन गया है तथा छात्रों को मोबाइल एवं कम्प्यूटर पर स्क्रीन टाइम को अनुशासित करना होगा।मंच का संचालन डॉ अनिल वर्मा जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर इंस्टीट्यूट की प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या, श्रीमती आरती रौथान भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के प्रबंधन समिति सदस्य, प्रेमलता वर्मा , नारायण सिंह, जाहिद हुसैन शिफाहत अंसारी,मोहन खत्री रतूड़ी इत्यादि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *