- पांच लाख 23 हजार महिलाओं को दिसंबर में जारी होगी पहली किस्त
- 550 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान, महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि
एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश की पांच लाख 23 हजार महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 550 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। पहली किस्त दिसंबर माह में जारी की जाएगी।
क्या चुनाव के समय जनता धरने-प्रदर्शन नही करती
चुनाव के समय महिलाओं के खाते में पैसे डालने के सवाल पर कहा कि, सरकार की बहुत सारी योजनाएं पहले से संचालित है, इस को अब शुरू किया जा रहा है। कहा कि क्या कुछ संगठन और आम जनता चुनाव के समय अपनी मांगों को लेकर धरने-प्रदर्शन नही करते? इस योजना में लालच देने वाली कोई बात नही है।हरक सिंह पर साधा निशाना
ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने डॉ. हरक सिंह रावत के रूद्रप्रयाग से चुनाव मैदान में आने के सवाल पर कहा कि कोई भी कही से भी चुनाव लड़ सकता है, मगर हरक सिंह रावत को याद रखना चाहिए की 2012 में जब उन्होने रूद्रप्रयाग से चुनाव लड़ा था, तो धारी देवी मंदिर में कसम खाई थी कि वह मुख्यमंत्री बनने के लिये चुनाव लड़ रहे हैं, अगर सीएम नही बना को इस्तीफा दे दुंगा। सबने देखा कि वह कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे।