भगवा यात्रा : सीधी में गूंजेगी हिंदुत्व की आवाज

आनंद अकेला।


सीधी। स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती के अवसर पर रविवार को विशाल भगवा यात्रा का आयोजन किया गया है। फायरब्रांड हिंदू नेता एवं दुर्गा वाहिनी की संस्थापिका साध्वी डा. प्राची दीदी छत्रसाल स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छत्रसाल स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती के अवसर पर हिंदू जागरण मंच की तरफ से विशाल भगवा यात्रा निकाली जाएगी। भगवा यात्रा से पहले छत्रसाल स्टेडियम में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा में पूरे देश में हिंदुत्व की आवाज उठाने वाली फायरब्रांड नेता साध्वी डा. प्राची दीदी का उद्बोधन होगा। आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इस यात्रा को भारतीय जनता पार्टी की भोपाल से वर्तमान सांसद साध्वी प्रज्ञा ने संबोधित किया था।


यह भी पढ़े- शाहीन बाग में इस्लामिक भीड़ ने जमकर लगाए ‘फक हिंदुत्व’ और हिंदुत्व से आजादी के नारे


हिंदू जागरण मंच सीधी की जिला प्रमुख डा. वर्षा गौतम ने बताया कि मंच पिछले कई महीनों से यात्रा को लेकर तैयारियां कर रहा है। यात्रा को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की टोली ने पूरे जिले में घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आयोजन में सीधी जिले के अलावा अन्य जनपद से बड़ी संख्या में लोग आएंगे। डा. वर्षा गौतम में जनपद के लोगों व संगठनों से इस आयोजन में शिरकत करने की अपील की है।


यह भी पढ़े- राम नाम को दबाने वाले औरंगज़ेब से लोहा लेने वाले वीरों की कहानी है फ़िल्म ‘तानाजी’


कौन-कौन संगठन हैं शामिल?

भगवा यात्रा में हिंदू जागरण मंच, जयगुरुदेव संस्थान, जय माता दी, गायत्री परिवार, विश्व हिंदू परिषद, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा, माउंटेन डांस ग्रुप, रॉयल राजपूत संगठन, विंध्य पुनरोत्थान संगठन, भारत रक्षा मंच, बजरंग सेवा समिति, शिवसेना, राम भरत संगठन, हिंदू उत्सव समिति रामपुर, प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम, सपाक्स संगठन, शिवसेना, टाइगर ग्रुप एवं समस्त सामाजिक एवं धार्मिक संगठन शामिल हैं।


यह भी पढ़े-  बलात्कार मामलों में अव्वल रहा मध्यप्रदेश, सालभर में घटी 5,433 घटनाएँ


यहां से निकलेगी भगवा यात्रा

हिंदू जागरण मंच के सुमित ने बताया कि भगवा यात्रा से पहले छत्रसाल सभा में साध्वी डा. प्राची दीदी का उद्बोधन होगा। इसके बाद छत्रसाल स्टेडियम से विशाल भगवा यात्रा निकाली जाएगी। यह भगवा यात्रा छत्रसाल स्टेडियम से अस्पताल तिराहा, सम्राट चौक होते हुए सराफा बाजार से पुराना हनुमान मंदिर, अमहा, पटेलपुल, लालता चौक, सोनांचल बस स्टैंड, गांधी चौक से होते हुए छत्रसाल स्टेडियम में समाप्त होगी।

डॉ. साध्वी प्राची जी का बीरबल की जन्मभूमि सीधी में स्वागत करते हिन्दू जागरण मंच सीधी के प्रमुख सुमित जायसवाल।

सीधी पहुंच चुकी है दीदी

रविवार को विशाल भगवा यात्रा के आयोजन में उद्बोधन देने के लिए हिंदुत्व की आवाज साध्वी डा. प्राची शनिवार को सीधी आगमन हो चुका है। धार्मिक संगठन के लोगों ने उनका विशेष स्वागत किया। शनिवार शाम को उन्होंने संगठन के बड़े कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की।


यह भी पढ़े-  मोदी-योगी और हिन्दुत्व की कब्र खोद क्या करेगी अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी?


कौन हैं साध्वी डा. प्राची

दुर्गा वाहिनी की संस्थापिका साध्वी डा. प्राची दीदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की निवासी हैं। इनका जन्म सिरसिली के एक सामान्य परिवार में हुआ। डा. प्राची दीदी के पिता हरबीर सिंह आर्य सरकारी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। डा. प्राची तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ी है। साध्वी डा. प्राची ने योग और वेद विषयों में डबल एम.ए. किया। साध्वी ऋतम्भरा की गुरु बहन प्राची ने वेदों पर शोध कर डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। इनकी समस्त शिक्षा-दीक्षा गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार और मुजफ़्फरनगर में हुई है। साध्वी डा. प्राची दीदी वो हरियाणा के करनाल में महिला गुरुकुल कॉलेज की प्रिंसिपल भी रहीं। बचपन से संघ से जुड़ाव के कारण 1995 में प्राची ने भगवा वस्त्र पहन साध्वी बन गई। बरनावा (अब छपरौली) से भाजपा विधायक रहे त्रिपाल सिंह धामा को उनका राजनीतिक गुरु कहा जाता है। 2011 में बडौत में बूचडख़ानों के विरोध में जैनमुनि मैत्रीपरभ सागर के साथ साध्वी डा. प्राची ने आंदोलन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *