नेहरू युवा केंद्र ने बांटा मास्क

नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अमल किशोर पासवान के निर्देश पर अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर सलखुआ और बनमा इटहरी प्रखंड के युवा मंडलों के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवा मंडल नव जागृति युवा क्लब एवं याचक क्लब सलखुआ के द्वारा लोगों को सेनेटाइजर और मास्क वितरण किया तथा लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरुक किया। भारत सरकार द्वारा करोना वायरस कोविड-19 से लड़ने तथा मरीजों की ट्रैंकिंग उपचार के प्रति जागरुकता एप्लिकेशन आरोग्य सेतु एंड्रॉयड फोन में इंस्टाल करने तथा कोरोना वायरस के बचाव की जानकरारी दी। वितरण में रामविलास यादव मुकेश मौसम संतोष कुमार राजेश कुमार राज राकेश कुमार निरंजन वीरेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *