तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

जख्मी हालत में एक व्यक्ति को सलखुआ थाना ने तमंचे के साथ धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि दूसरा व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब रहा। दो व्यक्ति मंगलवार की शाम बाइक लेकर सिमरी बख्तियारपुर से कोपरिया जा रहे थे कि मोबारकपुर पुलिया के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक व्यक्त घायल हो गया। इसकी सूचना सलखुआ थाना को मिली तो गश्ती कर रहे पुलिस अवर निरीक्षक रामव्रत प्रसाद सदलबल पहुंचे। लेकिन इस बीच एक बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि वहां से नीतीश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुआ। जबकि भागने वाले बदमाश की पहचान कोपरिया के अंगद यादव के रूप में हुई। इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *