उत्तराखंड की स्मिता देवरानी बनी भारतीय सेना में मेजर जनरल

मनोज रौतेला की रिपोर्ट
देहरादून : देवभूमि उत्तराखण्ड को सैनिक प्रदेश भी कहा जाता है. फ़ौज में एक से एक नाम कमाया है यहाँ के लोगों ने. लेकिन इस बार महिलायें भी पीछे नहीं हैं.ऐसे में देवभूमि के लिए गौरवशाली पल है जब भारतीय सेना में मेजर जनरल बनी डुडेख गांव की बेटी ब्रिगेडियर के पद पर सेवाएं दे रहीं स्मिता देवरानी का प्रमोशन हो गया है. अब वो सेना में बतौर मेजर जनरल सेवाएं देंगी.
स्मिता पौड़ी जिले के छोटे से गाँव की रहने वाली हैं. उनकी बहन भी सेना में अधिकारी हैं. स्मिता की बहन अमिता देवरानी भी सेना में अफसर हैं। वो ब्रिगेडियर के पद पर सेवाएं दे रही हैं और इस वक्त कॉलेज ऑफ नर्सिंग एएफएमसी पुणे में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं।इन्हीं बेटियों में से एक हैं पौड़ी जिले की स्मिता देवरानी. यह उत्तराखण्ड राज्य और गढ़वाल क्षेत्र के लिए गौरव का पल है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस पल को याद किया है और स्मिता को बधाई दी है.पौड़ी गढ़वाल जिले के ब्लॉक दुगड्डा मे पास एक गांव है डुंडेख, स्मिता इसी गांव की रहने वाली हैं। पहले वो सेना में ब्रिगेडियर के पद पर सेवाएं दे रही थीं, अब उनका प्रमोशन हो गया है।
स्मिता और अमिता इससे पहले मिलिट्री नर्सिंग सर्विस यानी एमएनएस में कई प्रतिष्ठित पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। ब्रिगेडियर स्मिता देवरानी पहले सेना मुख्यालय में निदेशक मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के पद पर तैनात थीं। इसी तरह ब्रिगेडियर अमिता देवरानी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग दिल्ली समेत कई जगह सेवाएं दे चुकी हैं। पहाड़ की रहने वाली ये दोनों बहनें कई बेटियों की रोल मॉडल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *