जुगाड़ : कबाड़ के स्कूटर से बनाया मिनी ट्रेक्टर, लागत सिर्फ 5 हजार

आनंद अंकेला की रिपोर्ट


छतरपुर l अन्नदाता किसान का जीवन बड़ी कठिनाई में गुजरता है l उन्हें पग-पग पर कठिन हालातों का सामना करना पड़ता है l फसल की रक्षा के लिए हो या खेती-बाड़ी के लिए साधन-सुविधा की बात हो l इन सबके बीच मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक किसान ने देश में लगी लॉकडाउन के बीच जुगाड़ से एक ऐसे मिनी ट्रेक्टर का निर्माण किया, जो सस्ता एवं कई खूबियों से लैस हैं l

छतरपुर जिले के राजनगर तहसील टोरिया चंद्रनगर के रहने वाले आशीष अवस्थी जो लगभग 5 एकड़ में लेमन ग्रास की खेती कर रहे हैं। खेती की जुताई एवं गोड़ाई के लिए उन्होंने कबाड़ के स्कूटर एवं अन्य कई पार्ट जोड़कर जुगाड़ से एक मिनी ट्रैक्टर बना डाला l उनका यह आविष्कार ना सिर्फ देखने में खुबसूरत दिखता है, बल्कि उसकी कई सारी खूबियाँ भी है l

आशीष अवस्थी का कहना है कि यह 3 से 4 एकड़ की जमीन को आराम से जुताई कर सकता है एवं फसलों की गुड़ाई भी कर सकता है l माईलेज की बात करे तो इसमें 1 घंटे में 700 से 800 ग्रांम पेट्रोल लगता है l उन्होंने बताया की छोटे किसानों और बागवानी का काम करने वाले लोगों के लिए यह बहुत ही कारगर है l फसलों में कई बार खरपतवार उग आते हैं और इन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है l ऐसे में कई कंपनियों के पॉवर विडर मार्केट में जरुर है लेकिन उनकी लागत 40 से 50 हजार की होती है l ऐसे में छोटे किसान के लिए उसे खरीदना मुश्किल होता है l उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाए हुए स्कूटर कम ट्रैक्टर की लागत महज 5 से 6 हजार है l आशीष अवस्थी का ये नया जुगाड़ अभी खासे चर्चा में हैं l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *