उत्तराखंड : लोन देने के बहाने घर बुलाकर विवाहिता से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

काशीपुर में लोन देने के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को मामले में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुंडेश्वरी निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि काशीपुर चीमा चौराहा निवासी गौरव लाला पुत्र अज्ञात ने बीती शाम छह बजे उसे लोन दिलाने के लिये अपने घर बुलाया। आरोप है कि विवाहिता को धोखे से कोल्ड-ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने धारा 376 के तहत आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच महिला सब इंस्पेक्टर रुबी मौर्य को सौंपी गई है।


नोटः यह खबर एजेंसी से आटो फीड ली गई है जिसे नेशनल फ्रंटियर की टीम ने संपादित नहीं किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *