उत्तराखंड : नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

नैनीताल l नैनीताल जिले के रामनगर में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। रामनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की उम्र करीब 15 साल है। उसके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया कि कुछ दिन पहले रामनगर में रहने वाले 4 युवक उसकी बेटी को बहला-फुसला कर कहीं ले गए थे।

आरोप लगाया कि वहां पर युवकों ने उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया। बेटी किसी तरह से युवकों के चंगुल से भागकर घर पहुंची और परिवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ अपहरण सहित दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


साभार : उत्तराखंडपोस्ट.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *