उत्तराखण्ड : वांटेड लड़की संग इश्क फरमा रहे थे दारोगा, हुए लाइन हाजिर

हरिद्वार l हरिद्वार पुलिस के एक दारोगा को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज ने लाइन हाजिर कर दिया है। दारोगा का हिमाचल की एक लड़की से अफेयर बताया गया है। जबकि लड़की हिमाचल से करीब दो करोड़ के एक मामले में वांटेड चल रही थी। हिमाचल पुलिस को लड़की की तलाश थी और दरोगा जी इश्क फरमा रहे थे। फिलहाल हिमाचल पुलिस लड़की को अपने साथ ले गई है। इधर दरोगा जी लाइन में आमद दर्ज कराने निकल चुके है।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने छह दरोगाओं के तबादले किए हैं जबकि तीन दारोगाओं को पुलिस लाइन भेज दिया है। एसएसपी ने थाना प्रभारी श्यामपुर दीपक कठैत को वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर कोतवाली बनाया है। उप निरीक्षक अनिल चौहान को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष श्यामपुर भेज दिया है। उप निरीक्षक सुनील रावत को ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक से चौकी प्रभारी सप्त ऋषि। चौकी प्रभारी सप्तऋषि खेमेंद्र गंगवार को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन रवाना किया है। उप निरीक्षक अनिल बिष्ट को थाना गंगनहर से पुलिस लाइन। उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर को थाना झबरेड़ा से पुलिस लाइन जाने के आदेश दिए हैं।


नोटः यह खबर एजेंसी से आटो फीड ली गई है जिसे नेशनल फ्रंटियर की टीम ने संपादित नहीं किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *