पति के साथ युवती को देख आग बबूला हुई पत्नी, सरेआम कर दी जमकर पिटाई

हरिद्वार l हरिद्वार-खबर लक्सर से है जहां पारिवारिक मुकदमे में तारीख भुगतने लक्सर कोर्ट आई विवाहिता अपने पति के साथ गांव की युवती को देखकर आग बबूला हो गई। विवाहिता ने तहसील परिसर में युवती की सरेआम जमकर पिटाई कर डाली। मौके की नजाकत समझकर विवाहिता का पति वहाँ से नौ दो ग्यारह हो गया।

आपको बता दें कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर क्षेत्र की युवती की शादी करीब तीन, चार साल पहले नारसन (मंगलौर) के पास के एक गांव में हुई थी। युवती का पति सीआईएसएफ में नौकरी करता है। युवती की 2 साल की एक बच्ची भी है। महिला ने जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनो से पति पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसके कारण विवाहिता पति से अलग होकर मायके में रह रही है। उसका पति के साथ एक मुकदमा भी लक्सर कोर्ट में विचाराधीन है। गुरुवार को मुकदमे की तारीख थी। विवाहिता और उसका पति दोनों अलग-अलग तारीख पर आए थे।

इस दौरान विवाहिता ने अपने ही गांव की युवती को अपने पति के साथ घूमते देखा तो उसका पारा सातवे आसमान पर पहुँच गया. उसने दोनों को रोक लिया और चप्पल निकालकर युवती की पिटाई करनी शुरू कर दी। तहसील परिसर में मारपीट होती देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान विवाहिता का पति चुपचाप वहां से चंपत हो गया। लोगों ने युवती को विवाहिता से छुड़ाया और उसे किसी तरह तहसील से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची लक्सर पुलिस ने दोनों महिलाओं को लक्सर कोतवाली लेकर पहुंची और दोनों के खिलाफ शांति भंग में चालान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


साभार : खबरउत्तराखंड.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *