कोरोना पॉजिटिव हुई बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष, घर में हुई आईसोलेट

हरिद्वार l उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। बीते दिन प्रदेश भरसे 1953 मामले सामने आए वहीं 13 लोगों की मौत हुई। उत्तराखंड में कोरोना तेजी से फैल रहा है खास तौर पर देहरादून और हरिद्वार में हालात बेकाबू हो चले। वहीं इस बीच बड़ी खबर है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कुसुम कंडवाल घर में ही आईसोलेट हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

कुसुम कंडवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मित्रों आज मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है हालांकि 4 दिन से मैंने अपने आप को सेल्फ आइसोलेट कर रखा था हल्का सा फीवर होने पर मैं परिवार से अलग हो गई थी फिर भी 4 दिन पहले अगर कोई मेरे संपर्क में आया हो तो प्लीज सावधानी रखें।


साभार : खबरउत्तराखंड.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *