आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने देवप्रयाग पहुंचे सीएम तीरथ, हर संभव मदद का दिया भरोसा

देवप्रयाग l मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने डीएम को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद हैं।

देवप्रयाग में कल बादल फटने से काफी नुकसान हुआ था। दुकानें और भवनों के साथ ही आईटीआई की बिल्डिंग भी तबाह हो गई थी। देवप्रयाग में दशरथ डांडा पर तीन जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुई। जिसके चलते भारी मात्रा में मलबा और पानी नाले में तेजी रफ्तार से आया और रास्ते में जो भी आया उसे बहाकर ले गया। गनीमत यह रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। हालांकि लोगों के भवन और दुकानों को भारी नुकसान हुआ है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *