भारी मात्रा में पहाड़ी से आया मलवा, बंद हुआ ये राष्ट्रीय राजमार्ग

पिथौरागढ़ l पिथौरागढ़ जनपद के घाट क्षेत्र के चुपकोट बैंड के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा आने से पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

पहाड़ी के दरकने के बाद भारी मात्रा में मालवा सड़क में आ जाने के बाद मार्ग सुबह से बंद है। जिस कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं भारी गर्मी पड़ने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शाम तक खुलने की संभावना
सड़क को खोलने के लिए मशीन मौके पर लगी हुई है। ठेकेदार के साथ साथ NH के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है इस जगह पर आए दिन पहाड़ी से मलवा सड़क पर आ रहा है। और इस जगह के ट्रीटमेंट हेतु शासन को प्रस्ताव बना के भेजा गया है। वहीं सड़क के शाम तक खुलने की संभावना बताई जा रही है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *