जानिए, किस दिन और क्यों नहीं चढ़ाना चाहिए तुलसी के पौधे में जल?

वास्तु शास्त्र में आज तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानेंगे। प्राचीन काल से ही घर में तुलसी का पौधा लगाने की और उसमें प्रतिदिन जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। लेकिन कुछ ऐसे खास दिन भी होते हैं जब तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। किस-किस दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए इसके बारे में हम आपको बता देते हैं। प्रत्येक रविवार, एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही इन दिनों में और सूर्य छिपने के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से दोष लगता है। साथ ही जो व्यक्ति गुरूवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालता है और रविवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम को घी का दीपक जलाता है, उसके घर में सदा लक्ष्मी जी का वास रहता है।

इसके अलावा घर में कभी भी सूखा तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। ऐसे पौधे को कुएं या किसी पवित्र स्थान पर बहा देना चाहिए और नया पौधा लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *