उत्तराखंड : दिन में उखड़ गई रातों-रात बनी सड़क, आक्रोशित ग्रामीण ने इन पर लगाया आरोप

रुड़की l रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के सुसाडा गांव में विधायक निधि से बनी सड़क को बने एक दिन ही हुआ है। रातों-रात बनाई गई इस सड़क उखड़ने लगी है। एक पहले और अगली सुबह पैकिंग का कम भी शुरू हो गया। झबरेड़ा क्षेत्र के सुसाडा गांव में विधायक निधि से बन रही प्रेस की रोड एक दिन ही बदहाल हो गई।

ग्रामीणों में क्षेत्रीय विधायक और पीडब्लयूडी के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सालों बाद बन रही सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। उनका कहना है कि पीडब्लयूडी के अधिकारी व ठेकेदार इस रोड को बनाने में महज खानापूर्ति ही कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सुसाडा गांव से आने वाली यह सड़क लगभग 2 किलोमीटर लंबी है, जो देवबंद मंगलौर मार्ग से जुड़ी है। जिसका प्रस्ताव विधायक निधि से लगभग एक करोड़ का है। वहीं, इस रोड को बनाने वाले ठेकेदार का कहना है कि यह रोड रात में बनाई गई है। इसकी सफाई भी सही तरीके से नहीं हो पाई है।

ठेकेदार नीरज बालियान को घटिया सामग्री से बनी सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भी झेलना पड़ा। ग्राम वासियों का कहना है की यह रोड कई गांवों को जोड़े हुए है। उन्होंने ठेकेदार नीरज बालियान से कहा कि जो भी सड़क रात में बनाई गई है, उसे दोबारा से बनाया जाएगा। पीडब्लयूडी के अधिकारी सवालों से बचते नजर आए।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *