ऑनलाइन प्यार, शादी, फिर पत्नी को छोड़ फुर्र होने की कोशिश… यूं खुला राज

स‍िरसा l हर‍ियाणा के सिरसा ज‍िले में एक चौंकाने मामला सामने आया है. यहां नवविवाहिता को छोड़कर दूल्हा कनाडा फरार होने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने आरोपी दूल्हा को अरेस्ट कर लिया है. दरअसल, शुक्रवार देर शाम एक युवती ने सिरसा पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए बताया कि 6 महीने पहले कनाडा रह रहे एक युवक से उसकी ऑनलाइन मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों में निरंतर बातचीत होने लगी. परिवार की रजामंदी से दोनों की सगाई भी हो गई.

30 लाख रुपये की डिमांड की गई तो हुआ शक

शिकायत में युवती ने आगे बताया कि 18 नवंबर को यह युवक सिरसा आया, जिसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी हो गई. इसके बाद ससुराल पक्ष की तरफ से उनसे 30 लाख रुपये की डिमांड की गई तो उन्हें शक हुआ. जब उन्होंने युवक और उसके परिवार से सम्पर्क करना चाहा तो सम्पर्क नहीं हुआ. तब उन्होंने सिरसा पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज़ कराई.

सिरसा सिविल लाइन थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सिरसा की न्यू हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली एक युवती ने परिवार सहित सिरसा पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दी. इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई की और सिरसा सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक टीम को दिल्ली एयरपोर्ट भेजा. एयरपोर्ट से आरोपी युवक साहिल खुराना को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, लगभग 6 महीने पहले दोनों की ऑनलाइन मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से पहले सगाई हुई. अभी हाल ही में दोनों की शादी भी हो गई, लेकिन युवती ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनसे 30 लाख रुपये की डिमांड की है जिस पर युवक सहित उसके माता-पिता, भाई और युवक के जीजा और बहन के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है. आरोपी युवक को दिल्ली एयरपोर्ट से ग‍िरफ्तार कर लिया गया है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *