घर के मंदिर इन चीजों को रखना होता है बेहद शुभ, बनी रहती है ईश्वरीय कृपा

नई दिल्ली l वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद वस्तुओं और उन्हें रखने के तरीके का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर चीज में ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती है। कहते हैं कि अगर घर में वास्तु दोष होता है तो, कई बार बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि घर में मंदिर में किन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है।

किस दिशा में होना चाहिए मंदिर-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मंदिर की सही दिशा ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। कहते हैं कि अगर आप इस दिशा में मंदिर बनाते हैं तो घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। मंदिर को दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं बनाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन हानि की संभावना रहती है।

घर के मंदिर में रखें ये चीजें

1. मोर पंख- भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अति प्रिय है। कहते हैं पूजा स्थल पर मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

2. शंख- शंख को नियमित तौर पर घर में बजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। कहते हैं कि पूजा स्थल पर शंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली रहती है।

3. गंगाजल- हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व है। कहते हैं कि गंगा जल कभी खराब नहीं होता है। हिंदू धर्म में गंगाजल बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए पूजा स्थान पर गंगाजल अवश्य रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4. शालिग्राम- शालिग्राम भगवान विष्णु के रूप माने जाते हैं। पूजा स्थान पर शालिग्राम भगवान रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *