बहुत ही ज्यादा धार्मिक होते हैं इस तरह के लोग

हाथ में ऊं का निशान बहुत ही दुर्लभ होता है, लेकिन यदि आपके हाथ में यह निशान है तो आप बहुत ही सौभाग्यशाली हैं। यह निशान हाथ में जिस भी पर्वत पर मिले, उसका परिणाम लगभग समान होता है। जिन लोगों के हाथों में ऊं का निशान होता है वे हमेशा सकारात्मक होते हैं। विपरीत स्थितियों में इस तरह के लोग हार नहीं मानते। ये परिस्थितियों से जूझते रहते हैं। ऊं निशान वाले व्यक्ति बहुत अधिक धार्मिक होते हैं। जो लोग पूजा-पाठ नहीं करते और नास्तिक प्रवृत्ति के होते हैं, उन लोगों के हाथ में ऊं का निशान दानी बनाता है। ऐसे लोग दूसरों की बहुत अधिक मदद करते हैं। आस्तिक प्रवृत्ति के लोग अधिक पूजा-पाठ करने वाले होते हैं। ऊं के निशाने वाले लोग उच्च स्तर के अधिकारी और व्यापारी होते हैं। इस तरह के लोग बहुत अधिक परिश्रमी होते हैं। ये जीवन में कठिन अनुशासन को फॉलो करते हैं।

यहां हो मछली का निशान तो सम्मान और पैसा दोनों मिलेंगे

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार शनि पर्वत पर ऊं वाले लोग न्यायप्रिय होते हैं। इस तरह के लोग एकांतप्रिय भी होते हैं। अध्यात्म के क्षेत्र में इनकी विशेष रुचि होती है। शनि पर्वत पर ऊं का निशान होने पर व्यक्ति बहुत ही संतोषी प्रवृत्ति का होता है। जिन लोगों के हाथ में ऊं सूर्य पर्वत पर हो तो व्यक्ति को मान-सम्मान दिलाता है। मंगल पर्वत पर ऊं का निशान भूमि का अप्रत्याशित लाभ दिलाता है। इस तरह के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अद्वितीय होती है। अमूमन इस तरह के लोग बीमार नहीं होते हैं। रक्त विकार इस तरह के लोगों को नहीं हेाते। बुध पर्वत पर ऊं का मिलता व्यक्ति को ज्ञानी बनाता है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *