उत्तराखंड : पुलिस हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

देहरादून l यूकेएसएसएससी ने पुलिस दूरसंचार विभाग में खाली पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। विभाग में हेड कांस्टेबल के 272 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

सबसे जरूरी बात ये है कि आवेदन की लास्ट डेट 23 फरवरी 2022 है। समय कम है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर दें। योग्यता भी जान लें। उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार विभाग की हेड कांस्टेबल भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदक का इंग्लिश, मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष निर्धारित है। कुछ अन्य शारीरिक मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं, जो कि भर्ती अधिसूचना में चेक किए जा सकते हैं। पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल दो घंटे के लिए परीक्षा आयोजित होगी। 10 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की लास्ट डेट 23 फरवरी है। लिखित परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जा सकता है। भर्ती संबंधी डिटेल के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *