ऑपरेशन गंगा के तहत सुरक्षित घर पहुंचा उमरिया का छात्र, जल्द होगी बचे छात्रों की घर वापसी 

उमरिया। इन दिनों यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। युद्ध संकट के बाद ऐसे में वहां मेडीकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को ऑपरेशन गंगा के तहत वापस स्वदेश (भारत) लाया जा रहा है। जहां जिले से चिकित्सकीय पढ़ाई करने गए पांच छात्रों में से एक छात्र आज अपने गृह जिला उमरिया पहुंच गया। सुरक्षित पहुंचने पर उमरिया पुलिस अधीक्षक ने छात्र सागर मोगरे से भेंट की। वहीं परिजन भी चिंता मुक्त हुए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ा हुआ है, जहां भारत से एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए छात्रों को वापस लाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया। जानकारी के बाद जिला प्रशासन पढ़ाई करने गए छात्रों के परिजनों के सम्पर्क में हैं।

एक छात्र आज सुरक्षित पहुंचा 

वहीं उमरिया जिले के 5 छात्र हैं, जो कि यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे, उनमें से एक सागर मोगरे आज उमरिया पहुंचा है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हो जाने के कारण भारतीय छात्रों के फंसने से परिजन भी चिंतित थे, जिसके बाद सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को वापस लाने ऑपरेशन गंगा के तहत प्रयास शुरू कर दिया। उमरिया जिले के 5 छात्र शामिल थे, जिसमें एक छात्र उमरिया के लालपुर निवासी सागर मोगरे को सुरक्षित यूक्रेन से दिल्ली लाया गया और फिर दिल्ली से आज दोपहर लगभग 2 बजे उमरिया लाया गया।

चार छात्रों की जल्द होगी वापसी

सागर मोगरे ने बताया कि जिस शहर में वार चल रहा था, वे उसके पश्चिम (West) क्षेत्र में थे, जबकि वार पूर्व (East) क्षेत्र में चल रहा था। वो काफी दूर थे, एम्बेसी द्वारा संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली लाने के बाद उन्हें मध्यप्रदेश भवन में ले जाया गया और उन्हें आज उमरिया सकुशल पहुंचा दिया गया है। किसी तरह की तकलीफ़ नहीं हुई। कहना था कि सरकार ने मदद की है, ट्रांसपोर्ट और खाने का भी बंदोबस्त किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने छात्र सागर मोगरे का गुलदस्ता देकर वेलकम किया। बता दें कि इसके अलावा जिले के चार और छात्र हैं, सकुशल उनकी जल्द ही वापसी हो सकेगी। उनके सुरक्षित लाने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *