किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही खेती, जानिए क्या है वजह

देहरादून l उत्तराखंड में गेहूं के एमएसपी में पांच साल में 26 फीसदी बढ़ोतरी हुई। साल 2017 में 1600 रुपये प्रति कुंतल से बढ़कर 2022 में एमएसपी 2015 रुपये प्रति कुंतल हुई है। डीजल के दाम पांच साल में 53 फीसदी बढ़े हैं। एक बीघा गेहूं की फसल पैदा करने पर औसत खर्च 2017 के मुकाबले 2022 में 33 फीसदी बढ़ा है, जबकि कमाई सिर्फ 22 फीसदी बढ़ी है।

हरिद्वार के रानीमाजरा निवासी किसान राम कुमार कहते हैँ कि खेती में खर्चा लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते खर्च के चलते शहरों से लगे इलाकों में किसान जमीनें बेच रहे हैं या फिर व्यावसायिक प्रयोग के लिए लीज पर दे रहे हैं। रुड़की के नारसन कलां के किसान अरविंद कुमार और सोमपाल सिंह कहते हैं कि गेहूं हो या गन्ना, दोनों ही फसल पर खर्च बढ़ा है। पांच साल में जितनी कीमत गन्ने की बढ़ी है, खर्चा भी उतना ही ज्यादा बढ़ गया है। गन्ने के मूल्य पांच साल में 38 रुपये बढ़ा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *