भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी l उत्तराखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल रावत की पुण्य तिथि पर आज उनके आवास उत्तरकाशी में श्रद्धांजलि /पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शांति रावत को सांत्वना देकर उनका ढांढस बंधाया। तत्पश्चात विधायक भाजपा कार्यालय ज्ञानसू पहुंचे जहां उन्होंने संगठन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वर्गीय पूर्व विधायक गोपाल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

स्वर्गीय गोपाल रावत की पुण्य तिथि

इस अवसर पर कार्यालय में आयोजित सभा में अनेक वक्ताओं के संघर्ष को गंगोत्री विधानसभा के लिए मार्गदर्शन के रूप में बताया साथ ही उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गोपाल रावत दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी थे, वे जिस काम को करने का संकल्प लेते थे उसे पूरा कर एक नयी दिशा विधानसभा को देते थे। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका समर्पण इस बात से स्पष्ट होता है कि अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बगैर वे सभी आवश्यक कार्य निपटाने में व्यस्त रहे ,और अपना स्वास्थ्य परीक्षण करने तब पहुंचे जब उनका मर्ज जीवन रेखा को पार कर गया।विधायक सुरेश चौहान ने भाजपा संगठन को विश्वास दिलाया कि वे उनके अधूरे कामों को आगे बढ़ाएंगे और उनको पूरा कर उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *