नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल को किया सम्मानित

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी l विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस प्रत्यासियों को पटखनी देने वाले यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल इनदिनों प्रदेश में काफी चर्चाओं में देखे जारहे है। उनकी जीत के बाद अध्यक्ष नगरपालिका उत्तरकाशी रमेश सेमवाल ने उन्हें पालिका में आमंत्रित कर उनका गर्मजोशी के साथ पालिका में स्वागत किया।

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने यमुनोत्री नवनिर्वाचित विधायक संजय डोभाल को सम्मानित किया।पालिका सभागार में हुए इस स्वागत सम्मान में पालिका अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायक के तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नही छोड़ी। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यमुनोत्री विधानसभा के विधायक मृदु भाषी होने के साथ-साथ सरल स्वभाव के व्यक्ति है। इनके कार्यकाल में यमुनोत्री विधानसभा नए आयामों को प्राप्त कर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। वही संजय डोभाल ने बताया कि में नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा किए गये आथित्य के लिए उनका आभार प्रकट करता हूँ साथ ही पालिका में होरही वित्तीय कमी से विकास कार्य प्रभावित हो रहे है जिनको दूर करने का हर सम्भव प्रयास कर उन्हें दूर किया जायेगा। साथ ही अपना पूर्ण समर्थन पालिका को देने का वादा करता हूँ।

वही इस दौरान नगरपालिका सभासद गोविंद गुसाईं, महावीर चौहान, देवेंद्र चौहान, देवराज बिष्ट सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *