कूड़े से अपनी आय बढ़ा रहे पालिका परिषद् बाडाहाट, इतनी हो रही है आमदनी

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी l नगर पालिका परिषद् बाडाहाट उत्तरकाशी द्वारा नगर छेत्र में डोर-टू-डोर कलेक्शन के माध्यम से एकत्रित होने वाले कूड़े से पालिका की आय को बढ़ाने का कार्य किया। जिसमें पालिका उत्तरकाशी ने जैविक-अजैविक कूड़े को अलग कर अपनी आय बढ़ा कर कूड़े से ही पैसे कमा डाले। पालिका उत्तरकाशी ने आजीविक कूड़े को कॉम्पेक्टर मशीन के माध्यम से कॉम्पेक्ट कर सिल्लियाँ बनाने के पश्चात् रिसाइक्लिंग के माध्यम से बेच कर अप्रैल माह में 45500 की आय प्राप्त की। वर्तमान समय मे पालिका ने डोर टू डोर कलेक्शन के माध्यम से 3,94,943 की धनराशि प्राप्त की है। इस कार्य को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कूड़े को कलेक्ट करने वाले जीरो वेस्ट के कर्मचारियों की पीठ थपथपा कर उनका हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *