उत्तरकाशी : यात्रा रुट को सुरक्षित करने में जुटा है पुलिस प्रशासन

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी l 3 मई को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही पूरे प्रदेशभर में चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो जायेगी। यात्रा प्रारम्भ होने में महज कुछ ही दिन शेष रह गये हैं। जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पीके राय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस सुगम,सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा की तैयारियों मे जुटा हुआ है। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक साईन बोर्ड लगाए गये, साथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता हेतु गंगोत्री धाम पार्किंग स्थल पर यातायात पुलिस सहायता बूथ स्थापित किया गया।

यात्रा रुट को सुरक्षित करने में जुटा है पुलिस प्रशासन

एसपी उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध है, चारधाम यात्रा मार्गों से जुडे हमारे सभी थाने एवं यातायात पुलिस, यात्रा को सफल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास मे लगे हैं, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *