पुलिस की गिरफ्त में नाबालिक का अपहरण करने वाला युवक

सुनील कुमार की रिपोर्ट


 

उत्तरकाशी : एक व्यक्ति ने थाना मोरी में देर शाम थाना मोरी में आकर नाबालिक बहन को एक युवक द्वारा भगाकर ले जाने की लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मोरी पुलिस ने तुरन्त युवक के खिलाफ थाना मोरी में 363 भादवि के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की l जिसके बाद मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपह्रता की बरामदगी हेतु पुलिस अध्यक्ष द्वारा टीम गठित कर मामले की जांच प्रक्रिया आरम्भ की गई। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 6 घण्टे के भीतर युवक को गिरफ्तार कर अपह्रता को बरामद किया गया। पीडिता के बयानों के आधार पर मामले में 366/376 भादवि तथा 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *