उत्तरकाशी एसपी बोले – नशे के अवैध कारोबार पर कसेंगे नकेल, फील्ड में उतरी टीम

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी : जनपद के नवनियुक्त एसपी अर्पण यदुवंशी चारधार यात्रा में व्यस्तता के चलते जनपद का कार्यभार संभालने के बाद आज उन्होंने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उनके द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा का सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस पूर्ण रुप से तैयार है, हमारे जवान यात्रा के दौरान हर चुनौती का बखूबी समना कर रहे हैं, अतिथि देवो भवः की थीम पर कार्य कर रहे है। यात्रा पर आये हुये श्रद्धालुओं की हर प्रकार से सहायता करने ने के लिए पूर्ण रूप से तत्पर हैं।

सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा हेतु उनके स्तर पर सम्भव प्रयास कर यात्रा के दौरान अप्रत्याशित भीड़ व उत्तरकाशी जनपद मे यात्रा मार्गों पर स्पेस के अभाव में थोड़ी बहुत जाम की स्थिति भी उतपन्न हो रही है, जिसके लिए हमने संकरे संवेदशील जगाहों को चिन्हित कर वहां पर यातायात संचालन के लिए पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर दिया है,

अत्यधिक ट्रैफिक दबाब वाली जगहों पर ट्रैफिक को वन वे करते हुए डाइवर्ट किया गया है। जाम वाली जगहों पर बड़ी बसों को रोककर नियमित अंतराल में ग्रुप के साथ छोडने की योजना बनाई है। पेट्रोल पम्प पर भी जाम की स्थिति को देखते हुए वहां पर यातायात पुलिस कर्मी नियुक्त किये गये हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम घाटों पर जोखिम को देखते हुये वहां पर पर्याप्त पुलिस बल एवं एसडीआरएफ तैनात की गई है। यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर बढ रही भीड़ के चलते वहां पर चलने वाले घोड़े-खच्चर व डोली-पालकी नियमित संख्या के अनुसार छोडने के निर्देश दिये गये हैं तथा अत्यधिक भीड़ की स्थिति में वैकल्पिक पैदल मार्ग को भी चालू कर दिया गया है।

सीमान्त जनपद उत्तरकाशी में युवाओं में बढ रहे नशे के दुष्प्रभाव को लेकर उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुये बताया कि नशे के अवैध कारोबार को जनपद में बिल्कुल भी बढ़ने नहीं दिया जायेगा, हमने नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अपनी पुलिस टीमें फील्ड में उतार दी हैं। अभी पीक चारधाम यात्रा के बाद नशे पर पूर्ण रूप से शिकंजा कसा जायेगा। उन्होने कहा कि नशे के खिलाफ जनसहभागिता भी बेहद जरुरी है, सभी अभिभावको को अपने बच्चों की एक्टीविटी पर ध्यान देने की अपील की गई। नशे के दुष्प्रभाव, साइबर, महिला अपराध, यातायात नियमों आदि के सम्बन्ध में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा भी सोशल मीडिया/स्कूल/कॉलेजों प्रतिष्ठित संस्थानों/दूर दराज के गाँवो में वृहत स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *