हवाला केस में केजरीवाल के मंत्री पर ED का ऐक्शन, गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हवाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की इस कार्रवाई से दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा झटका लगा है। उनपर फर्जी कंपनियों के जरिए लेन-देन करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक जैन को पहले हिरासत में लिया गया था। ईडी ने पहले उनसे पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया।

कुमार विश्वास ने साधा निशाना
जैन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘यह केस जब पहली बार आया था तो मैंने भरी PAC में सत्येंद्र जैन से जवाब माँगा था।बौने ने उसे सपत्नीक मेरे सामने रोने-धोने के लिए बिठाया।मैंने कहा निजी सम्बन्ध अपनी जगह पर इसका जवाब दो,तो आजकल पंजाब का वसूली-प्रमुख बना नया “चिंटू” काग़ज़ फैलाकर बोला “सर मैं CA हूँ, कोई गड़बड़ नहीं है”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *