आचार्य द्विवेदी स्मृति रजत जयंती वर्ष का नया लोगो रिलीज

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान के रजत जयंती वर्ष के लिए राष्ट्रीय स्मारक समिति ने नया लोगो गुरुवार को रिलीज किया। ऑनलाइन कार्यक्रम में नया लोगो रिलीज करते हुए आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि नया लोगो नई दिल्ली के डिजाइनर राजीव कुमार ने तैयार किया है। नए लोगो में 25 साल की स्मृति यात्रा दर्शाने के साथ-साथ आचार्य द्विवेदी के राष्ट्रप्रेम, समाज उत्थान की भावना का भी समावेश किया गया है।

Acharya Dwivedi

 

समिति की अमेरिका इकाई की अध्यक्ष श्रीमती मंजु मिश्रा ने कहा कि आचार्य द्विवेदी ईश्वर के संरक्षण अभियान का रजत जयंती वर्ष यादगार बनाया जाएगा। अमेरिका इकाई भी इस यज्ञ में अपनी आहुति डालेगी। महामंत्री अनिल मिश्र ने कहा कि वर्ष पर्यंत कार्यक्रमों की श्रंखला चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *