सीएम धामी ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ, जनता का जताया आभार

देहरादून : चम्पावत उपचुनाव में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा के प्रकाश पंत भवन के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उन्हें शपथ दिलाई। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हुए सबको साथ लेकर राज्य के विकास का संकल्प लेने की बात कही।

बता दें कि 14 फरवरी को राज्‍य में पांचवीं विधानसभा के लिए चुनाव हुए थे। इन चुनावों में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने खटीमा सीट से चुनाव लड़ा था और वह चुनाव हार गए थे। लेकिन इसके बाद भी पुष्‍कर सिंह धामी को राज्‍य का नया मुख्‍यमंत्री बनाया गया। तब कई विधायकों ने उन्‍हें अपनी सीट उप चुनाव लड़ने को कहा। मुख्‍यमंत्री धामी ने चम्‍पावत सीट से चुनाव लड़ा। जिसके बाद 31 मई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ और तीन जून को इसके परिणाम आए। जिसमें पुष्‍कर‍ सिंह धामी को रिकॉर्ड 58,258 वोट पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की देखना होगा कि धामी सरकार पार्ट-2 में कैसा कार्य करती है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *