भूलकर भी शुक्रवार को न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएगी रुष्ट

नई दिल्ली : हिंदू धर्म में सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन ऐश्वर्य की देवी की पूजा विधिवत तरीके से करने से घर में कभी भी सुख-समृद्धि और खुशहाली की कमी नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न तरह के उपाय करते हैं। लेकिन कई बार अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। जानिए शुक्रवार के दिन किन चीजों को नहीं करना चाहिए, साथ ही चाहिए किन चीजों का खरीददारी करने से मां लक्ष्मी हो जाती है प्रसन्न।

शुक्रवार के दिन न करें ये काम

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन पैसों का लेनदेन करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है।
  • शुक्रवार के दिन किसी को भी चीनी नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है।
  • शुक्रवार या किसी भी दिन फटे और गंदे कपड़े नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से राहु कमजोर हो जाता है।
  • शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित काम करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी खरीदने से हानि का सामना करना पड़ सकता है।
  • शुक्रवार के दिन किचन और पूजा पाठ से संबंधित चीजें खरीदने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन ऐसा करने से बरकत नहीं होती है.

शुक्रवार के दिन खरीदें ये चीजें

  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्रवार के दिन नए कपड़े जरूर खरीदना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • शुक्रवार के जिन सफेद या फिर सिल्वर रंग के वाहन खरीदना शुभ होता है। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
  • शुक्रवार के दिन मां भगवती को समर्पित है। इसलिए इस दिन सौंदर्य और साज-सज्जा से संबंधित चीजें खरीदना शुभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *