चीन के 27 लड़ाकू विमान गरजे, ताइवान का मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव

नई दिल्ली : ताइवान और चीन के बीच में तनाव बढ़ता जा रहा है. खबर है कि चीन के 27 लड़ाकू विमान ताइवान के एयर डिफेंस एरिया में देखे गए हैं. उन विमानों के वहां आने से ताइवान की सरकार भी तुरंत एक्शन में आई और उनकी तरफ से भी कुछ लड़ाकू विमान रवाना कर दिए गए.

चीन के जो लड़ाकू विमान देखे गए हैं, उसमें 5 J-16, 16 SU-30 फाइटर जैट शामिल हैं. ताइवान की सरकार के मुताबिक खतरे को देखते हुए तुरंत एयर मिसाइल डिफेंस एक्टिवेट कर दिया गया है और उनके खुद के लड़ाकू विमान भी मौके पर भेजे गए हैं. पिछले कुछ दिनों से लगातार ताइवान में हलचल देखने को मिल रही है. जब से अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान दौरे पर आई थीं, चीन की तरफ से धमकियों का दौर शुरू हो गया था. अब उन धमकियों के बाद फाइटर जैट्स के जरिए भी डराने का काम हो रहा है.

अभी के लिए युद्ध की परिस्थिति से बचने का प्रयास जरूर है, लेकिन चीन की तरफ से अमेरिका और ताइवान दोनों को चेतावनी दी जा रही है. लगातार कहा जा रहा है कि ऐसे हस्ताक्षेप गंभीर परिणामम लेकर आएंगे. इस सब के अलावा चीन मिलिट्री अभ्यास के अपने वीडियो भी वायरल करवा रहा है. जो रणनीति डोकलाम विवाद के समय भारत के साथ रखी गई थी, उसी तर्ज पर ताइवान को भी डराया जा रहा है. लेकिन इस बार क्योंकि ताइवान को अमेरिका का पूरा समर्थन मिल रहा है, ऐसे में चीन की धमकियों के बावजूद भी झुकने के बजाय जवाबी कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *