धामी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, हाईकमान ने मांगी मंत्रियों और विधायकों की रिपोर्ट

देहरादून : उत्तराखंड मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल हो सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा आलाकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों और विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार और कुछ फेरबदल को लेकर बात की। बता दें कि पूर्व में सीएम धामी खुद जल्द कैबिनेट विस्तार के संकेत दे चुके हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उत्तराखंड की कैबिनेट में विस्तार के साथ ही कुछ फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।

मंत्रिमंडल में तीन पद खाली
धामी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं। पिछले कुछ दिनों से इन खाली पदों को भरने के लिए कैबिनेट विस्तार चर्चाएं गरमा रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *