हिस्ट्रीशीटर ने वीडियो भेज कर मांगी नब्बे लाख रुपये की रंगदारी

पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के रहने वाले दो हिस्ट्रीशीटर भाई सुजीत शर्मा और अमित शर्मा ने सहदौली गाँव निवासी शाबिर खान को वीडियो बनाकर भेजा है। वीडियो मे वो हाथ तमंचा लेकर व्यापारी को धमकी देते हुए 90 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी न देने पर व्यापारी को जान से मारने की  धमकी दी। गैंगस्टर यहीं नहीं रुके उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती देते हुए अपशब्द कह रहे है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक  वीडियो खूब वायरल हो रहा था जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हिस्ट्रीशीटर तमंचे के दम पर धमकी दे रहा है साथ ही साथ वो बार-बार किसी भाई साहब की बात कर रहा है।

अपराधी बोल रहा है कि पिछली बार तो भाई साहब के कहने पर तुझे छोड़ दिया था, लेकिन अब नहीं छोड़ूंगा। मुझे पता है कि इस काम के बाद योगी मुझे नहीं छोड़ेगा लेकिन मैं जाऊंगा तो तुझे भी साथ लेकर जाऊंगा। इतना कहने के बाद हिस्ट्रीशीटर व्यापारी के साथ ही मुख्यमंत्री को गाली देने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *