MP में दिल दहला देने वाली घटना, दो बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर लटक गई मां

भोपाल : मध्य प्रदेश के दमोह से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे से झूल गई. यह दर्दनाक घटना शहर के जटाशंकर बीड़ी कॉलोनी में हुई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. मृतक महिला के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वो इस घटना का कसूरवार उसके पति को बता रहे हैं.

दोनों बच्चियों की उम्र 3 और 4 साल बताई जा रही है. वहीं मृतिका के परिजनों के द्वारा पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि 2 बच्ची होने के कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. साथ ही पति उनकी बेटी के चरित्र पर शक भी करता था. पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि जिस समय महिला ने अपनी बेटी के साथ खुदकुशी की उस वक्त वो घर पर अकेले थी. मृतक महिला लता का देवर जब घर पहुंचा तो काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला. घर के अंदर इधर-उधर झांका को देखा तो उसने देखा कि तीनों के शव फंदे से लटके हुए थे. यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. तुरंत ही उसने फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी.

मौके पर पुलिस पहुंची तीनों के शवों को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. जिले के एसपी आर तेनिवार मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया. इस मामले पर एसपी ने कहा कि इस दुखद घटना की जांच की जा रही है, पहली नजर में ये सुसाइड का मामला लग रहा है. घटना स्थल से पॉयजन भी मिला है, पुलिस मृतिका के परिजनों से पूछताछ मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *