रेप का आरोपी युवक निकला महिला, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जयपुर: राजस्थान में एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सिराेही पुलिस (sirohi police) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो पुरुष नहीं है। जांच पड़ताल में सामने आया कि वह महिला है। पुरुष के भेष में रहने वाली इस महिला को नाबालिग से रेप और अपहरण मामले में पुलिस ने पकड़ा था। रेप का मामला (rape case) तो उसके महिला होने की जांच की पुष्टि के साथ खारिज हो गया। लेकिन नाबालिग को अगवा करने का आरोप भी होने के कारण उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

महिला पर आरोप- नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया

सिरोही महिला थाना की थाना प्रभारी माया पंडित ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। पंडित बताती है कि 28 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि शंकर नामक आरोपी ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद 5 दिसंबर को आरोपी को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद आरोपी को थाने लाया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार किया, मेडिकल जांच में चौंकाने वाली रिपोर्ट

पुलिस की शुरुआती जांच में ही पर्दा उठ गया। आरोपी ने पुलिस का बताया कि वह पुरुष नहीं बल्कि महिला है। वह पुरुष के भेष में रहने वाली महिला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शंकर की मेडिकल जांच करवाई। इस जांच की रिपोर्ट सच में चौंकाने वाली थी। इसमें आरोपी के महिला होने की पुष्टि हुई।

थाना प्रभारी माया पंडित के अनुसार आरोपी पर बलात्कार का आरोप झूठा पाया गया। लेकिन उस पर अपहरण का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस में दर्ज केस के अनुसार उसपर अगवा करने के आरोप थे। इसलिए उसे सम्बद्ध धारा के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी शंकर यानी महिला फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

पति ने छोड़ा तो दुनिया में शंकर बन रहने लगी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपनी आपबीती बताई। उसने कहा कि अपने पति से प्रताड़ित है। पति के छोड़ने के बाद वह बेसहारा हो गई थी। रोजीरोटी कमाने के लिए उसने इस तरह से पुरुष का भेष बनाया। शंकर नाम से पुरुष बन रहने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *