इस चैत्र नवरात्रि की अष्टमी है बहुत खास, 700 साल बनें ये योग

इस बार नवरात्रि की अष्टमी को ग्रहों का महासंयोग बन रहा है। 700 साल में ऐसो योग नहीं बने हैं। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सात ग्रह 4 राशियों में विराजमान हैं, इस तरह की स्थिति में केदार योग बनता है। दरअसल एक से अधिक ग्रहों का जमावड़ा एक राशि में होने के कारण यह संयोग बन रहे हैं। इन संयोंगो की बात करें तो शुक्र मेष राशि में जाएंगे, इस राशि में पहले से ही राहु बैठा है। इसके बाद गुरु मीन राशि में हैं और शनि अपनी कुंभ राशि में , मेष राशि में बुध भी हैं और सूर्य भी अभी मीन राशि में बैठें हैं।

इस तरह केदार, मालव्य, हंस और महाभाग्य योग बन रहे हैं। मेष राशि में शुक्र के जानें से मालव्य योग, गुरु के मीन में होने से हंस योग और लग्न में सूर्य के होने से महाभाग् योग बन रह हैं। आइए जानें इन योगों का प्रभाव किन राशियो पर होगा।

कन्या राशि के लिए अष्टमी पर बन रहा मालव्य योग बहुत खास है। साथी के साथ खूब घूमेंगे और अच्छा समय बिताएंगे, वहीं धन के मामले में भी आके सितारे बहुत अच्छे दिख रहे हैं। इसके अलावा मिथुन राशि के लोगों के लिए भी हंस और मालव्य योग बहुत अच्छा समय लेकर आ रहे हैं। इस राशि के लोगों को धन लाभ के साथ भाग्य लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ मीन राशि वालों के लिए महाभाग्य योग अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। इस राशि के लोगों को हर कार्य में सफलता मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *