मैडम कपड़े उतार रही है…बस थोड़ी देर और’ हो गया खेल…

पटना: उम्र 55 की दिल बचपन का। अधेड़ उम्र में इच्छाओं का उमड़ना। राजधानी पटना के एक बुजुर्ग परेशान थे। किसी से दिल की बात करने की इच्छा हो रही थी। किसी के साथ शाम रंगीन गुजारने का मन हो रहा था। युवाओं की तरह उनके पास भी एंड्राइड मोबाइल फोन था। बुजुर्ग उस पर अपनी उंगलियां फिराने लगे। अचानक उनके मन में ख्याल आया। उन्होंने गूगल में जाकर बस इतना टाइप कर दिया कि ‘ऑनलाइन कॉलगर्ल नंबर इन पटना’। फिर क्या था बुजुर्ग को नंबर मिल गया। बुजुर्ग ने उस नंबर पर बातचीत की। बुजुर्ग को मैडम से मिलवाने की बात तय हो गई। बुजुर्ग को मालूम नहीं था कि वे किसी बड़ी साजिश के जाल में फंस गये हैं।

मैडम बस आ रही हैं!
उसके बाद कॉलगर्ल को ऑनलाइन उपलब्ध कराने वाले रैकेट ने बुजुर्ग को फ्रेजर रोड के एक होटल में बुलाया। वहां बुजुर्ग काफी देर तक बैठे रहे। उसके बाद वहां पहुंचे। वहां एक शख्स आया। उसने बुजुर्ग को कहा कि आप आराम से बैठिये। पीड़ित मैडम के इंतजार में बैठ गए। जब भी बुजुर्ग कोई सवाल करते। उधर से उत्तर आता कि मैडम आ रही हैं। मैडम अभी कपड़े उतार रही हैं। आप चिंता मत कीजिए। मैडम आपके लिए तैयार हो रही हैं। मैडम का फिगर वैसा है। मैडम का फिगर ऐसा है। कॉलगर्ल उपलब्ध कराने वाले शख्स ने बुजुर्ग को भरोसा दिलाया कि मैडम दूसरे कमरे में हैं। आपके लिए आई हैं। तैयार हो रही हैं। बस आपको थोड़ी देर और इंतजार करना होगा। आप बिल्कुल रिलैक्स रहिये। बहुत जल्द मैडम आपके पास होंगी।

शातिर ने ऐप डाउनलोड कराया
उसके बाद कॉलगर्ल मुहैया कराने वाले शख्स ने पीड़ित से एटीएम की तस्वीर मोबाइल पर मंगाई। बुजुर्ग से कहा कि आप मैडम के आने तक अपने मोबाइल में एक एप डाउनलोड कीजिए। बुजुर्ग वहां बैठकर ऐप डाउनलोड करने लगे। मैडम के इंतजार में उतावले हो रहे बुजुर्ग की स्थिति को जानकर सामने बैठे शख्स ने अगला आदेश दिया। आरोपी ने बुजुर्ग से ऐप के जरिए पांच लाख रुपये ट्रांसफर करा लिये। बुजुर्ग सकते में थे। उनसे कुछ बोला नहीं जा रहा था। बदनामी का डर ऐसा कि वो किसी से कह भी नहीं सकते थे कि उन्होंने मैडम के चक्कर में पांच लाख रुपये गंवा दिये। बुजुर्ग सीधे होटल से बाहर निकल गये। पैसे ट्रांसफर कराने वाला शख्स वहां से गायब हो गया था।

बुजुर्ग के उड़े होश
उसके बाद बुजुर्ग के होश उड़ गये। उनके हांथ-पांव फूल गये। मैडम कहीं नहीं दिख रही थीं। बुजुर्ग के साथ ये घटना बीते सप्ताह 15 मार्च को बुधवार के दिन हुई। लोक लाज और बदनामी के डर से बुजुर्ग चुप रहे। अचानक जब उनके मन में पांच लाख रुपयों का ख्याल आया। बुजुर्ग पहुंच गये कोतवाली थाने। पुलिस के मुताबिक पीड़ित एक प्राइवेट दवा कंपनी में काम करते हैं। बुजुर्ग ने पहले पुलिस से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें लकी ड्रा के बारे में बताकर बुलाया था। पीड़ित ने कहा कि पिस्तौल के बल पर उनसे रूपये ट्रांसफर करा लिया। पुलिस को ये पूरा मामला संदिग्ध लगा। उसके बाद पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे की जांच की बात कही। पीड़ित पुलिस के सामने सच उगलने लगे। उन्होंने बताया कि वे शर्म के मारे झूठ बोल रहे थे।

खाते से पांच लाख रुपये गायब
जब पीड़ित के साथ ठगी की घटना हो गई। वे होटल के कमरे से बाहर निकले। उन्होंने अपने खातों को फ्रीज कराया। पीड़ित के तीन अकाउंट से साइबर अपराधियों ने पैसे निकाल लियेय थे। जिन बैंक खातों से पैसे निकले, उसमें पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक और सेंट्रल बैंक शामिल हैं। घटना के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस इस घटना को लेकर काफी सक्रिय है। वारदात को अंजाम देने वाली की पहचान की जा रही है। होटल वालों से भी पूछताछ की जा रही है। अधेड़ उम्र में अय्याशी का विचार कभी-कभी आपको फंसा सकता है। पीड़ित के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने गूगल पर पहले ऑनलाइन कॉलगर्ल सर्च किया। उसके बाद रिजल्ट में आये एक नंबर पर कॉल किया और इस पूरे प्रकरण के शिकार बन गये। फिलहाल, पुलिस उस नंबर का सीडीआर निकालने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *