सावन पर 19 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन को सभी महीनों में बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इस मास में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. शिव भक्तों को पूरे साल सावन माह का बेसब्री से इंतजार रहता है. मान्यता है कि श्रावण के हर सोमवार पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने पर तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है.

इस साल सावन 59 दिनों का होगा. पंचांग के अनुसार 19 साल बाद सावन पर बहुत ही खास संयोग बन रहा है, जिसमें पूरे महीने शिव और माता पार्वती दोनों की असीम कृपा प्राप्त होगी. आइए जानते हैं साल 2023 में सावन कब शुरू होगा, कितने सावन सोमवार होंगे, कितने मंगला गौरी व्रत होंगे और क्या है शुभ संयोग.

19 साल बाद सावन पर दुर्लभ संयोग

सावन माह 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा और इसका समापन 31 अगस्त 2023 को सावन पूर्णिमा पर होगा. इस बार सावन की शुरुआत पहले मंगला गौरी व्रत से हो रही है. 19 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है कि श्रावण में अधिकमास होने के कारण 8 सावन सोमवार व्रत (Sawan somwar vrat 2023) और 9 मंगला गौरी व्रत (Mangla gauri vrat 2023) आएंगे. ऐसे में महादेव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए भक्तों को 2 महीने का अवसर प्राप्त होगा.  इस बार सावन में अधिकमास 18 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 16 अगस्त 2023 को खत्म होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *