कोयला घोटाला : ईडी की छापे के दूसरे दिन ये आईएएस अफसर हुआ गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ईडी की टीम ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की अफसर रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने आज उन्हें विशेष अदालत में पेश कर दिया है। आईएएस अफसर की गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। रानू साहू की गिरफ्तारी कोयला घोटाला मामले में होना बताया जा रहा है।

बता दें कि ईडी की टीम ने शुक्रवार को रानू साहू के निवास पर छापेमारी की थी। कोरबा की पूर्व कलेक्टर रानू साहू पर कोल स्कैम में संलिप्तता के चलते ईडी ने केस भी दर्ज किया है। उनकी 20 करोड़ से अधिक की प्रापर्टी पहले ही अटैच कर चुकी है। शुक्रवार को ईडी की टीम लंबी पूछताछ के बाद रानू साहू को अपने साथ ले गई और फिर गिरफ्तार कर लिया। उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया। रानू साहू प्रदेश की दूसरी आईएएस हैं, जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले समीर विश्नोई को भी कोल स्कैम में गिरफ्तार किया है। आईएएस समीर विश्नोई अभी भी जेल में हैं।

प्रदेश में कई जिलों पर ईडी की जांच अभी चल रही है। इनमें नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल, राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर और कोरबा नगर निगम के कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय भी हैं। इसके अलावा राजनांदगांव के आदिमजाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे, बिलासपुर के सप्लायर संजय शिंदे और अंबिकापुर के अशोक अग्रवाल के यहां भी जांच पड़ताल चल रही है। प्रदेश के कुल दर्जनभर से ज्यादा जगहों पर ईडी के अफसर जांच कर रहे हैं। वही आयकर विभाग के अफसर भी कोयला कारोबारी, स्टील सेक्टर, ठेकेदार और राइस मिल से जुड़े कारोबारियों के यहां जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *