कैबिनेट मंत्री महाराज छत्तीसगढ़ में भरेंगे चुनावी हुंकार

भाजपा हाईकमान ने बनाया स्टार प्रचारक

देहरादून। Satpal Maharaj will make election noise in Chhattisgarh भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से केवल एक ही नाम वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लाखों फॉलोअर्स हैं जिसे देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने महाराज को स्टार प्रचारक बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *