लाखों गरीब बुजुर्गों को पेंशन देगी योगी सरकार, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ : योगी सरकार ने बुजुर्गों को बड़ी सौगात देते हुए सभी पात्र गरीब वृद्ध महिलाओं को पेंशन देने का ऐलान किया है. इस बाबत जिला समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. सभी पात्र ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन.कर सकते हैं.

इसके साथ ही जो लोग किसी भी वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, उनके घर जाकर समाज कल्याण के कर्मचारी पेंशन लेने के लिए जागरूक करेंगे. इस योजना के तहत 60 साल से ऊपर के 56 लाख वृद्धों को लाभ देने का लक्ष्य है. पेंशन के रूप में 1000 रुपये दिए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *