भाजपा कर रही महारैली को नुकसान पहुंचाने का प्रयास : दसौनी

देहरादून। भाजपा महानगर इकाई और भाजयुमो की और से संयुक्त रूप से कल (आज) को ‘मोदी है ना’ अभियान की शुरुआत करने पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कड़ा हमला बोला है। दसौनी ने कहा की उत्तराखंड और उत्तराखंड वासियों के हितों के संरक्षण को दो दर्जन से अधिक राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन 24 दिसंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में एकत्रित होने जा रहे हैं। मूल निवास और भू-कानून लंबे समय से उत्तराखंड के जनमानस की मांग रहा है इस महारैली को उत्तराखंड कांग्रेस ने भी अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

इस सब के बीच भारतीय जनता पार्टी का मोदी है ना अभियान की शुरुआत भी उसी दिन करना सुनियोजित षड्यंत्र है। दसौनी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कभी भी उत्तराखंड और उत्तराखंड वासियों की हितैषी नहीं रही है, यदि होती तो आज उत्तराखंड के पास लोकायुक्त और स्थाई राजधानी होती।

दसौनी ने कहा कि निश्चित रूप से आज यदि अग्नि वीर जैसी आत्मघाती योजना के चलते उत्तराखंड का युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है तो कहा जा सकता है कि मोदी है ना? अंकिता भंडारी को सवा साल बाद भी यदि न्याय नहीं मिल पाया तो मोदी है ना? भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश के युवाओं पर लाठी चार्ज हो रहा है मोदी है ना।

प्रदेश की बेरोजगारी दर 8.8 प्रतिशत हो गई है मोदी है ना। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2022-23 में 872 रेप केस दर्ज होना और 2023 24 की रिपोर्ट के हिसाब से हिमालयि राज्यों में उत्तराखंड का महिला अपराध में नंबर वन राज्य का गौरव हासिल करना अपने आप में बताता है कि मोदी है ना? उत्तराखंड के कर्मचारियों पर असमा लगना बताता है मोदी है ना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *