अब छत्तीसगढ़ में आएगी सीबीआई,‌ बीजेपी नेता ने दिए संकेत

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद आज पहली संगठनात्मक बैठक थी। इसके साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष के मनोनीत होने के बाद आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के सभी पदाधिकारी इकट्ठा हुए। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। लगातार बुलडोजर की कार्रवाई पर बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन ने लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने की बात कही है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के द्वारा डिप्टी सीएम पद को असंवैधानिक बताने के मामले पर तंज कसा है।‌

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहे। जहां वह लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लिए। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। नितिन नबीन ने कहा है कि प्रदेश में जो भी कानून तोड़ेगा अब उसे पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी चाहे वह कोई भी व्यक्ति हो। इसके साथ ही नितिन ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के द्वारा डिप्टी सीएम पद को असंवैधानिक बताने के मामले को लेकर कहा कि अब संविधान ने जो उनका हिसाब किया है पहले वह उस बात का ध्यान रखें। जनता ही संविधान बनती है और जनता ने कांग्रेस को उसका हिसाब किताब बता दिया है। इसके साथ ही नितिन नबीन ने कहा कि कवर्धा से लेकर रायपुर तक आताताई मचाने वाले सभी लोगों पर अब जांच बैठाई जाएगी। अब मोहम्मद अकबर को उस बात की चिंता करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले यह लोग सीबीआई को आने नहीं देते थे। अब सीबीआई भी आएगी और जांच भी प्रदेश में कराई जाएगी।

कांग्रेस की रैली और लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सहकरबारी नितिन नबीन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कांग्रेस चुनाव आते ही तैयारी में जुट जाती है। और चुनाव खत्म होता है तो सब अपने घर को चले जाते हैं। इसके साथ उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी से भाजपा को फर्क नहीं पड़ता है। राहुल जितनी भी तैयारी करते हैं भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में उतना फायदा मिलता है। राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने क्या न्याय किया है? परिवार से पार्टी को बाहर निकाला है‌। पहले कांग्रेस के साथ न्याय करें उसके बाद न्याय यात्रा उन्हें निकालना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *