ग्राम हसदा में निकली भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा

मगरलोड:  मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म भूमि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मगरलोड ब्लाक के ग्राम हसदा में समस्त ग्रामवासियों और बजरंग दल ने भगवान् श्री राम की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। रामभक्त मय जनसैलाब से पूरा क्षेत्र  भगवामय हो गया।

Lord Shri Ram started in village Hasda

ग्राम हसदा के सभी चौक चौराहों और गलियों में भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। तत्पश्चात राममय ग्राम हसदा में भेन्ड्री, धौराभाठा, खिसोरा और करेली बड़ी का मानसगान कार्यक्रम रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और रामभक्त जन शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *