मां गंगा से आशीर्वाद लेकर नामांकन करने पहुंचे वीरेंद्र

हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने जिला मुख्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। विरेंद्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ नेता ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद, अनुपमा रावत, रवि बहादुर, विरेन्द्र जाति सहित सभी जिला व महानगर अध्यक्षों की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।

नामांकन से पूर्व वीरेंद्र रावत ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हर की पैड़ी पहुंच कर मां गंगा की पूजा की। मां गंगा से आशीर्वाद लेकर नामांकन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान वीरेंद्र रावत ने कहा भारतीय जनता पार्टी मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ती है लेकिन यहां पर चेहरा जनता का है। जनता बदलाव चाहती है। बदलाव होकर रहेगा। उन्होंने कहा जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहती है। वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार सीट पर बड़ी जीत का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *