बुर्का पहनकर फरार होने वाला था कांग्रेसी नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक कांग्रेस के नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांग्रेस नेता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पहले से दर्ज था, जिस मामले में पुलिस कांग्रेस नेता की तलाशी कर रही थी। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार किया,उस वक्त वह बुर्का पहनकर फरार होने की फिराक में था।

​बिलासपुर का यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने कांग्रेस नेता और भूमाफिया अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेता पर आरोप है कि उसने रज्जब अली जो कि व्यापारी और कांग्रेसी नेता थे उनको प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बतादें कि यह मामला 4 अक्टूबर 2022 का बताया जा रहा है। इस दिन चांटीडीह के रहवासी और कांग्रेस नेता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कांग्रेस नेता रज्जब अली की मौत के बाद परिजनों को सुसाइड नोट मिला था, जो सीएम के नाम लिखा गया था। जब इस मामले में विवाद बढ़ने लगा तब पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन जब तक उनकी गिरफ्तारी होती वह फरार हो चुके थे, लगातार पुलिस इस मामले को लेकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

आत्महत्या के उकसाने के मामले में पुलिस लगातार आरोपी अकबर खान की तलाश कर रही थी। वहीं अकबर खान को पिछले कुछ दिनों पहले ही गिरफ्तारी की भनक लग गई थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस को रविवार को मुखबिरों से सूचना मिली कि अकबर खान इस बीच घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम अकबर के घर उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने इस बार चूक नहीं की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *