न्यूड होकर कर युवतियां रहीं थी सेक्स चैट, ऐसे हआ खुलासा

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में युवती को नौकरी का झांसा देकर न्यूड सेक्स चैट कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने नौकरी के लिए अप्लाई किया था। एक जुलाई को उनके पास एक कॉल आई। उन्हें फाइनेंस एडवाइजर की जॉब के बारे में बताया गया। चार जुलाई को अपने कार्यालय बुलाया गया। 25 हजार रुपये ले लिए। वहां से उन्हें राजेंद्र नगर सेक्टर तीन के एक मकान में ले गए। जहां उन्हें बताया कि कैमरे के सामने न्यूड होकर सेक्स चैट करना है। उन्होंने देखा कि पांच-छह युवतियां न्यूड होकर सेक्स चैट कर रही थीं।

चेहरे पर तेजाब फेंकने की दी धमकी

उन्होंने विरोध किया तो वहां मौजूद एक महिला और दो युवकों ने गाली गलौज कर धमकाने लगे। उनके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। शालीमार गार्डन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। गिरोह का सरगना कौन है, कब से इसका संचालन हो रहा है, सबकी जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *