इस राज्य में पूर्व विधायकों को मिलेगी 50 हजार रुपये पेंशन!

नई दिल्ली। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पूर्व विधायकों को 50,000 रुपये की न्यूनतम मासिक पेंशन देने की घोषणा की है। तमांग ने शनिवार को सिक्किम के पूर्व विधायक संघ (एफएलएफएस) के 22वें स्थापना दिवस पर यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि विधायक के तौर पर एक कार्यकाल तक सेवा दे चुके पूर्व विधायकों को अब 50,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। अभी उन्हें 22,000 रुपये की मासिक पेंशन मिल रही है। तमांग ने कहा कि विधायक के तौर पर दो कार्यकाल या उससे अधिक तक सेवा दे चुके पूर्व विधायकों को अब 25,000 रुपये के बजाय 55,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सिक्किम सरकार सिक्किम के पूर्व विधायक संघ को 20 लाख रुपये की वार्षिक अनुदान सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह निधि पूर्व विधायकों की आपातकालीन और चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने और उनकी सहायता के लिए है।

विधायकों की पेंशन को लेकर को लेगर अलग-अलग राज्य में व्यवस्था अलग-अलग है। पूर्व विधायकों क उत्तर प्रदेश में 25 हजार रुपये और पांच साल का कार्यकाल पूरा करने पर हर वर्ष दो हजार रुपये की बढ़ोतरी के साथ पेंशन दी जाती है। पूर्व विधायक की मृत्यु हो जाने पर पत्नी को 10 हजार रुपये पेंसन दिए जाने की व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *